Sunday 10 June 2012

कब्जे का ऐलान...10 हजार समर्थकों के साथ जय गुरु देव के आश्रम पर .....

मथुरा. कुछ दिनों पहले देह त्यागने वाले जय गुरु देव के मथुरा स्थित आश्रम में तनाव है। जय गुरु देव के शिष्य उमाकांत तिवारी आज अपने 10 हजार समर्थकों के साथ आश्रम पर कब्जा करने का ऐलान किया है। आश्रम में संभावित संघर्ष को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन 350 पुलिस वालों को आश्रम में तैनात कर दिया है। वहीं, शहर में धारा-144 लागू कर दी गई है। आश्रम के ट्रस्टी चरण सिंह ने उमाकांत तिवारी की आलोचना की है। जय गुरु देव की 12 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति इस पूरे विवाद की जड़ बताई जा रही है। दिवंगत जयगुरुदेव के ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह पर ट्रस्ट की संपत्ति के कागजात लूटने का आरोप लगा है। राम प्रताप सिंह पर लूटमार का मामला दर्ज कराया गया है वहीं राम प्रताप का कहना है कि उनपर झूठा आरोप लगाया गया है। बाबा जयगुरुदेव की ट्रस्ट के उत्तराधिकारियों की दौड़ में शामिल पंकज यादव पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। राम प्रताप सिंह ने कहा कि खुद को उत्तराधिकारी बताने वाले पंकज यादव तो ट्रस्ट के सदस्य भी नहीं है।

No comments:

Post a Comment