Friday 16 November 2012

स्वयं को दोहराता इतिहास

पुस्तक समीक्षा
अजय पाण्डेय
 
गंधर्वसेन , शरद पगारे की लिखी हुई एक औपन्यासिक कथा है जिसमें उज्जयिनी के कर्दम वंश का इतिहास और रहस्य छिपा है। दरअसल प्रारम्भिक रूप से यह उपन्यास कर्दम वंश के राजा चित्रसेन, सामंतसेन और हरिसेन पर आधारित  लगती है लेकिन गूढ़ रूप से अध्ययन करने पर यह कर्दम वंश के शिल्पकार, राजपुरोहित, राजमित्र, मार्गदर्शक और राजमित्र विष्णुगुप्त के इर्द-गिर्द घूमती है। अगर यह कहा जाए कि ‘गंधर्वसेन’ की उज्जयिनी के कर्दम वंश के सिंहासन तक पहुंचने की यात्रा के प्रस्तोता विष्णुगुप्त हैं तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। वे कर्दम वंश के हर उस दौर के साक्षी हैं जिस दौर से कोई राजतंत्र गुजरता है। 
क्षिप्रा नदी के तट पर बसा उज्जयिनी चित्रसेन के संरक्षण और विष्णुगुप्त के नेतृत्व में एक ऐसा राज्य था जो अपनी सुख और समृधि  पर इठलाता था, जहां क्षिप्रा युग-युगांतर से कर्दम वंश के राजाओं के पांव पखारती चली आ रही है, जहां घाटों, मंदिरों, देवालयों और शिवालयों में रसिकों, भक्तों, तीर्थयात्रियों की चहल-पहल से पूरा साम्राज्य मुखरित हो उठता था और इन सबसे परे स्थितप्रज्ञ योगी सा खड़ा था कर्दम वंश का प्रासाद, जो अपनी भव्य, गौरवमयी और यशस्वी इतिहास तथा प्रतापी राजाओं की परम्परा की नींव पर टिका था। लेकिन ‘गंधर्वसेन’ का कथानक भी एक परम्परागत शैली का आवरण ओढे़ एक राजतंत्रात्मक व्यवस्था का अप्रतिम उदाहरण बन गया है। राजव्यवस्था की इतिहास की परम्परा और उसकी विलासितापूर्ण जीवन शैली की पृष्ठभूमि पर आधारित  यह उपन्यास इतिहास लेखन श्रेणी की ऐसी कृति है जिसे लेखक ने बड़ी खूबसूरती से पेश किया है। 
शरद पगारे की यह पुस्तक ‘गंधर्वसेन’ के कर्दम वंश की गद्दी पर बैठने की कहानी है जिसे लेखक ने परिस्थिति, पात्रों, और कसी हुई भाषा को आधार  बनाकर एक अनुपम और पठनीय बना दिया है। जहां तक इस उपन्यास के कथानक की रचावट और बनावट की बात है तो लेखक ने कथानक के माध्यम से सभी पात्रों को सशक्त और प्रभावी बना दिया है। इसमें जीवित पात्रों के अलावा क्षिप्रा नदी को भी एक प्रमुख पात्र के रूप में प्रस्तुत की गई है, क्योंकि लेखक का कोई भी वर्णन बिना क्षिप्रा नदी के पूर्ण नहीं होती। इस पुस्तक में कथानक के बाद सबसे सबल पक्ष है इसकी भाषा। लेखक इस उपन्यास को भाषायी तौर पर सुदृढ़ बनाने के लिए जिस तरह अलंकारिक भाषाओं का प्रयोग किया है वो इसकी भाव प्रवणता को सम्पूर्ण आकार देता है और औपन्यासिक श्रृंखला में एक नया अध्याय जोड़ता है। अगर इस उपन्यास को कथानक के परे अवलोकित करें तो निश्चय ही भाषायी आधर पर एक अलग ही स्थान हासिल होगा। लेकिन लेखक उपन्यास लेखन की सभी विधाओं  के समुचित स्त्रोत को संतुलित रूप से पेश किया है जिसमें पुत्र वात्सल्य, राजप्रेम, छल-प्रपंच, राजद्रोह की भावना, आवेग आदि शामिल हैं, उपन्यास के विकासक्रम में समय-समय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हैं। कुल मिलाकर ‘गंधर्वसेन’ के सत्तासीन होने की यात्रा  में कई कहानियां जुड़ती चली जाती हैं चाहे वो चित्रसेन की पृथक कहानी हो, सामंतसेन और उनकी भार्या द्वारा अपने ममत्व को त्याग कर दासी पुत्र हरिसेन को स्वपुत्र के रूप में पोषण करना हो या फिर  उसी हरिसेन के धीवरवंश  की कन्या श्यामली के प्रणयपाश में बंधकर  राजप्रासाद त्याग कर निर्वसन और अंत में मौत को अलिंगन कर अपने अपने पुत्रा गंधर्वसेन को अनाथ एक पड़ोसी के साथ छोड़ देने की कहानी हो, ये सभी पल गंधर्वसेन को उज्जयिनी की सत्ता के करीब पहुंचाते  हैं और इसी यात्रा की अप्रतिम व्याख्या   शरद पगारे ने अपने भाव प्रवणता और शाब्दिक विस्तार से किया है। 
गंधर्वसेन: शरद पगारे
वाणी प्रकाशन
4695, 21ए
दरियागंज, नई दिल्ली-02
मूल्यः 150 रु.

Friday 2 November 2012

विस्मयकारी दुनिया से एक परिचय

पुस्तक समीक्षा
अजय पाण्डेय
यतीन्द्र मिश्रा की लिखी यह पुस्तक ‘विस्मय का बखान’ कला के विभिन्न स्वरूपों और उनकी उपस्थितियों का सार है। यहां लेखक ने कला के विभिन्न रूपों पर एकाग्र होकर लेखनी को केन्द्रित किया है। कला के विभिन्न रूपों और लेखक द्वारा लिखे गए डायरियों, स्मृतियों, कला और कलाकारों की दुनिया तथा उनकी यात्रा का ‘विस्मय बखान’ है जो कला-यात्रा के प्रभावों की स्नेहिल स्पर्श तथा साहित्य और संस्कृति के समाज में कुछ जोश तथा जिज्ञासा के साथ समकालीनता का तारतम्य बैठाने का प्रयास है। मूलरूप से यह पुस्तक लेखक के पिछले कुछ सालों में समय-समय पर पत्रा-पत्रिकाओं में कलाओं पर लिखे गए निबन्धें का एक संचयन है जो बिना किसी कालक्रम की अवधरणा के तिथिवार प्रस्तुत किए गए हैं। लेखक ने इस पुस्तक को इस मायने में खास और रोचक बना दिया है कि पुस्तक लेखन के समय कला के विभिन्न मूर्धन्यों  और उनके बारे में लिखे गए स्मृति लेखों को भी सम्मिलित किए गए हैं जो इस पुस्तक को और ज्यादा पठनीय बनाते हैं। लेखक द्वारा लिखे गए तिथिवार डायरी, कला के विभिन्न रूपों पर जमे गर्द को साफ करने का कार्य करता है। चाहे वो शास्त्रीय  संगीत का क्षेत्रा हो, हुसैन की पेंटिग्स कला हो, लता मंगेश्कर की दैवीय आवाज हो या फिर साहिर लुधियानवी  द्वारा लिखे गए वो गाने हों जो जिन्दगी के मेलोड्रामा, प्रेम और विरह के बीच का अर्न्तद्वन्द्व, जंग और अमन, परिवार, समाज तथा राजनीति के विभिन्न भावालोकों से संवाद कराते हैं। ये सभी विषय इस संचयन का हिस्सा बनते हैं। 
इस संचयन खंड से जब बाहर निकलते हैं तो लेखक ने कला के विभिन्न रूपों के बहाने संगीत के विभिन्न शैलियों से रूबरू कराया है जिसे भाषा की निजी व स्वायत उपस्थिति ने उसे सम्पूर्ण आलोकित कर दिया है। लेखक ने भाषा का इस्तेमाल इस रूप में किया है कि कला के आवरण में कोई भी परिवर्तन या उतार-चढाव  हस्तक्षेप नहीं कर पाते हैं। हालांकि लेखक ने भाषा और कला के बीच के अंतर को भी स्पष्ट किया है। इस संचयन में  संगीत के एक ऐसे आवरण का वर्णन किया गया है जो इस आशय से शुरू होता है कि ‘अगर आप पहाड़ी सुनिएगा तो जंगल में जाना पड़ेगा।’ दरअसल यह खंड संगीत के विभिन्न राग और उसके परिवेश सृजन की अप्रतिम व्याख्या है। यहां संगीत के साथ नृत्य की परम्पराओं का भी जिक्र किया गया है और यह परम्परा रामजन्म के सोहर से लेकर कृष्ण-राध की लीलाओं पर आधरित नटवरी नृत्य को समेटे हुए नवाब वाजिद अली शाह की रास और कथक से मिलता एक नृत्य ‘रहस’ तक पहुंचती है और बड़ी तल्लीनता से बताती है कि संगीत और नृत्य के इस यात्रा में कितने संयोजन, राग-रागिनियों, श्रृंगारिक अभिव्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। लेखक ने अवध् के संगीत और उसकी परम्परा का बड़ी तसल्ली से जिक्र किया है। दरअसल यह अवधी  संगीत का व्यापक आवरण है जो अवध् के सन्तों, कवियों, गायकों, तवायफों, कथिकों, कीर्तन मंडलियों, नवाबों, वाग्गेयकारों एवं घरानों को समाहित किए हुए है। अवध् के संगीत की विशेषता यह है कि संगीत के तमाम उतार-चढावों के बावजूद शास्त्रीय य संगीत मुख्यधरा में बना रहा। इस क्षेत्र खंड की जितनी भी गायन और नृत्य की उपधराएं रहीं, उन्होंने एक समय विशेष में ख्यातिलब्ध  हुईं और वे धीरे धीरे  इतिहास का अंग बन गईं। इससे जब बाहर निकलते हैं तो हिन्दी फिल्म के आरम्भिक दौर और संगीत तथा नृत्य के आलोक में बाईयों के काल में प्रवेश करते हैं जहां फिल्मों  में संगीत के प्रारम्भिक दौर का विश्लेषण किया गया है साथ ही तत्कालीन समाज और राजघरानों के सांगितिक यात्रा का  भी वर्णन किया गया है। लेखक ने तवायफों और बाईयों के उस दौर का जिक्र किया है जब पिफल्मी दुनिया में उनके संगीत और नृत्यों का दबदबा सर्वाधिक था। लेकिन यहां यह भी स्पष्ट है कि सिनेमा के बदलते दौर ने उन्हें गुमनामी के स्याह गर्त में धकेल  दिया। पुस्तक के आखिरी खंड में स्मरण के रूप में पं मल्लिकार्जुन मंसूर, उस्ताद अमीर खां, पं कुमार गन्धर्व  पं भीमसेन जोशी, शैलेन्द्र और निर्मल वर्मा से जुड़ी कुछ यादें है जिसे लेखक ने आधार  बनाकर अपनी भावनाओं को मूर्त रूप दिया है। कला और साहित्य के बहाने इन मूर्धन्य  वाग्गेयकारों के कला सम्बन्धी  विचारों और सरोकारों को एक नए ढंग से देखने का जतन किया है। अंत में ‘रसन पिया’ शीर्षक से लिखी गई कविता जो ग्वालियर घराने के ख्याल गायक उस्ताद अब्दुल रशीद खां को समर्पित है। दरअसल इस कविता से पुस्तक एक समग्रता को हासिल करती है। यतीन्द्र मिश्र ने इस पुस्तक के माध्यम से संगीत, नृत्य, साहित्य, सिनेमा आदि विमर्श के सहारे कलाकारों, वाग्गेयकारों, कवियों, लेखकों नर्तकियों के संस्मरणों और उनसे हुए संवादों को आधार बनाकर एक विस्मयकारी संसार का बखान किया है। 

विस्मय का बखानः यतीन्द्र मिश्र
वाणी प्रकाशन
4695, 21ए, दरियागंज
नई दिल्ली-110 002
मूल्यः 395रु.