Sunday 24 March 2013

ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करवाना हुआ महंगा!


ट्रेन में सफर करने वालों के लिए लगातार मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करवाने वालों पर गाज गिर सकती है। एक अप्रैल से यात्रियों को सर्विस टैक्स भी देना होगा। भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) अब तक यह टैक्स चुका रहा था। परन्तु एक अप्रैल से यह टैक्स यात्रियों को देना होगा। स्लीपर श्रेणी के दस रुपए के सर्विस चार्ज पर 1.23 रुपए सर्विस टैक्स और एसी श्रेणी के 20 रुपए के सर्विस चार्ज पर 2.46 रुपए सर्विस टैक्स है। 

निगम अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2012 के मध्य में केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न सेवाओं पर सर्विस टैक्स लगाया गया था। इसके तहत आरक्षण काउंटर से बुक होने वाले टिकटों पर तो यात्रियों से सर्विस टैक्स वसूला जा रहा था, जबकि निगम ऑनलाइन टिकटों पर यह कर नहीं ले रहा था। इससे आईआरसीटीसी को ढाई करोड़ रुपये से अधिक अपनी जेब से देने पड़े हैं। निगम ने तय किया है कि अब ई-टिकट कराने वाले यात्रियों से सर्विस टैक्स वसूला जाएगा। यह टैक्स एक अप्रैल से जारी होने वाले टिकटों पर लगेगा।

No comments:

Post a Comment