Showing posts with label isha sherwani. Show all posts
Showing posts with label isha sherwani. Show all posts

Saturday, 19 May 2012

अभी ईशा को अपने घर नहीं लाना चाहते जहीर!

बेंगलुरु. टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जहीर खान इस समय सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट पर अपना ध्यान केंद्रित रखना चाहते हैं। इस साल शादी करने की अफवाहों पर विराम लगाते हुए जहीर ने कहा, "मैं अभी किसी बंधन में बंधने के मूड में नहीं हूं। जहीर ने कहा, अखबारों में कई बार मेरी शादी हो चुकी है। लेकिन प्लीज इन अफवाहों को अब बंद कर दीजिए। जब मेरी शादी होगी तो मैं सबको बुलाऊंगा।" उल्लेखनीय है कि जहीर खान और ईशा शेरवनी का नाम अकसर जोड़ा जाता रहा है। हाल ही में यह चर्चा गरम थी कि यह प्रेमी युगल इस साल के अंत तक विवाहसूत्र में बंध जाएगा। जहीर के मम्मी-पापा भी जल्दी से जल्दी अपनी बहू को घर लाना चाहते हैं। लेकिन जहीर ने इन खबरों का खंडन किया है। जहीर ने कहा, "मैं क्रिकेट खेलते हुए बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि अब करने को बहुत कुछ बाकी है। मैं किसी प्रकार की जल्दबाजी में नहीं हूं।" जहीर ने हाल ही में अपने दूसरे रेस्त्रां का उद्घाटन किया। पुणे में हुए शानदार आयोजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पुणे वारियर्स के खिलाड़ी जहीर को बधाई देने पहुंचे थे। लेकिन ईशा शेरवनी इस कार्यक्रम से दूर रहीं।