Showing posts with label amir khan program. Show all posts
Showing posts with label amir khan program. Show all posts

Saturday, 19 May 2012

दहेज का मुद्दा ! इस बार उठाएंगे आमिर

आमिर खान के टीवी शो सत्यमेव जयते को लेकर लोगों में इस बात की भी उत्सुकता रहती है कि इस बार आमिर किस मुद्दे को उठाएंगे। आमिर और उनकी टीम इतना चुपचाप काम करती है कि किसी को इस बारे में भनक नहीं लगती कि वे शो में क्या करने वाले हैं। गौरतलब है कि आमिर ने शो शुरू होने के पहले तक ये बात पता नहीं लगने दी कि उनके शो का फॉर्मेट क्या है। कन्या भ्रूण हत्या और बाल यौन शोषण जैसे दो मुद्दे वे अपने शो में उठाकर धाक जमा चुके हैं। आमिर के इस शो को दूरदराज गांव में बैठे आम आदमी से लेकर तो मेट्रो शहर में बैठी सेलिब्रिटी तक ने पसंद किया है। कुछ लोगों का कहना है आमिर एक घंटे तक बुद्धू बक्से को बुद्धू नहीं रहने देते हैं। सूत्रों का कहना है कि 21 मई को प्रसारित होने वाले शो में आमिर खान इस बार दहेज का मुद्दा लोगों के सामने रखेंगे। हमारे देश में अभी भी दहेज की वजह से कई महिलाओं को अत्याचार का सामना करना पड़ता है। कई मामलों में उनकी हत्या तक हो जाती है। उम्मीद की जानी चाहिए‍ कि इस बार भी आमिर का यह शो लोगों को नींद से जगाने में कामयाब होगा।