Showing posts with label bollywood news in hindi. Show all posts
Showing posts with label bollywood news in hindi. Show all posts

Monday, 10 June 2013

कभी चूहों से भी छोटे थे इंसान...!

दुनिया में इंसानों के प्राचीन इतिहास को लेकर समय समय पर वैज्ञनिक तथ्य सामने आते रहे हैं। एक नए अध्ययन की माने तो बहुत अरसा पहले इंसानों के पूर्वज आकार में चूहों से भी छोटे होते थे।

चीन के हुबेई प्रांत में 2003 में मिले दुनिया के सबसे पुराने कंकाल एवं जीवाश्म के अध्ययन से इसका संकेत मिला है कि मानवों के पूर्वजों का कद बहुत छोटा हुआ करता था।

जो कंकाल बरामद किए गए थे, वे एक नए वंश और प्रजाति के हैं, जिन्हें आर्किकेबस के नाम से जाना जाता है। चीनी, अमेरिकी और फ्रांसीसी वैज्ञानिकों की ओर से लिखे गए दस्तावेज में इन तथ्यों का उल्लेख है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि पाषाण काल के शुरुआती दौर में 5.5 करोड साल पहले बंदर रहते थे। यह पहले से ज्ञात स्तनधारी जीवों से 70 लाख साल पुराने हैं।

इन बेहद छोटे स्तनधारी जीवों का शरीर करीब 71 मिलीमीटर लंबा और इनका वजन 20 से 30 ग्राम के बीच होता था। कंकालों के अध्ययन में कहा गया है कि ये जीव पेड़ पर चढ़ सकते थे और उछल कूद भी कर सकते थे।

अध्ययन दल का नेतृत्व करने वाले चाइनीज एकैडमी ऑफ साइंसेज के डॉक्टर नी जीजुन ने कहा कि ये जीव मानव प्रजाति के सबसे प्राथमिक सदस्य थे।

Wednesday, 22 May 2013

संजय दत्त को पुणे की यरवदा जेल में शिफ्ट किया गया


मुंबई : बॉलीवुड के अभिनेता संजय दत्त को बुधवार को पुणे स्थित उच्च सुरक्षा वाली यरवदा जेल भेज दिया गया। 

जेल के एक अधिकारी ने बताया ‘संजय दत्त को बुधवार सुबह करीब चार बजे मुंबई से पुणे की जेल भेजा गया। पुलिस की तीन वैन उनके साथ गईं।’ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा संबंधी कारणों के चलते और मीडिया से बचने के लिए संजय को चुपचाप सुबह सुबह पुणे जेल भेजा गया। 

वर्ष 1993 में हुए श्रृंखलाबद्ध मुंबई बम विस्फोटों के सिलसिले में शेष सजा काटने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई समय सीमा समाप्त होने के बाद संजय ने 16 मई को आत्मसमर्पण कर दिया था। आत्मसमर्पण के बाद उन्हें आर्थर रोड जेल लाया गया और वहां ‘अंडा सेल’ में रखा गया था। 

सुप्रीम कोर्ट ने 1993 में हुए श्रृंखलाबद्ध मुंबई बम विस्फोट मामले में संजय की दोषसिद्धी बरकरार रखी थी और उन्हें 42 माह की जेल की सजा काटनी है। बहरहाल, सुप्रीम कोर्ट ने संजय की छह साल की सजा घटा कर पांच साल कर दी है। 

संजय को सुप्रीम कोर्ट ने 14 मई को साढ़े तीन साल की जेल की सजा काटने के लिए और समय देने से मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने विशेष टाडा अदालत में आत्मसमर्पण किया था।