Showing posts with label Priyanka Gandhi. Show all posts
Showing posts with label Priyanka Gandhi. Show all posts

Friday, 10 February 2012

आखिर इस सवाल पर प्रियंका को क्यों आया गुस्‍सा


अपने बच्चों रेहान और मिराया के राजनीति में आने के सवाल पर प्रियंका बिफर पड़ीं। उन्होंने कहा कि फिजूल की बात मत करिए। वह शहर में रहते हैं। उन्हें वह इसलिए अपने साथ लाती हैं, ताकि वे ग्रामीण परिवेश को देख सकें। कुछ सीख और समझ सकें। बच्चों के राजनीति में आने के सवाल पर झल्लाई यहां सवाल उठता है कि प्रियंका को इस बात पर गुस्सा क्यों आया। अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी का चुनाव प्रबंधन देख रही प्रियंका वाड्रा के सियासत में आने को लेकर भी जब तब उनसे सवाल पूछे जाते रहे हैं।

इस बारे में पूछे गए सवाल को आमतौर पर वह मुस्कुराकर या फिर कोई नई बात कहक र टाल जाती हैं। उनके ताजा दौरे में भी यह सवाल मुखर हुआ था। इसपर प्रियंका का जवाब भी आया था। उन्होंने कहा कि जाकर मायावती से और राजनाथ सिंह से पूछिए। इस बीच बृहस्पतिवार को प्रियंका के बच्चों के बारे में पूछे गए सवाल पर प्रियंका की तीखी प्रतिक्रिया को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

10 सीटों पर चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी हालांकि, इस दौरान प्रियंका ने पत्रकारों के दूसरे सवालों के जवाब सरलता से दिए। रायबरेली और अमेठी तक ही प्रचार अभियान के सीमित रहने के बारे में प्रियंका ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिलती है, वह उसे निभाती हैं। अमेठी और रायबरेली जिले की 10 सीटों पर चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

सभी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी होंगे। कांग्रेस के सत्ता आने पर सीएम कौन होगा, इस सवाल को वह हंसकर टाल गईं। विधानसभा चुनाव में मायावती हार रही हैं बृहस्पतिवार को अमेठी की सलोन और रायबरेली जिले की ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के दौरान पारी गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद मीडिया कर्मियों से मुखातिब प्रियंका से यह भी पूछा गया कि सुल्तानपुर में प्रदेश की मुखिया मायावती आरोप लगा रही हैं कि गांधी परिवार की वजह से प्रदेश में विकास नहीं हुआ है। इस पर प्रियंका ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मायावती हार रही हैं। इस वजह से वह आरोप लगा रही हैं।