Showing posts with label film jab tak hain jaan. Show all posts
Showing posts with label film jab tak hain jaan. Show all posts

Tuesday, 11 September 2012

जगजाहिर हुआ शाहरुख की फिल्‍म का नाम, पोस्‍टर


मुंबई. इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली शाहरुख खान की फिल्‍म का नाम सामने आ गया है। किंग खान की इस फिल्‍म का नाम है, 'जब तक है जान'। यश राज फिल्‍म्‍स के बैनर तले बन रही इस फिल्‍म में शाहरुख के अलावा अनुष्‍का शर्मा और कैटरीना कैफ होंगी। इस फिल्‍म के पोस्‍टर मंगलवार को कुछ अखबारों के फ्रंट पेज पर दिखाई दिए। इसमें शाहरुख को आर्मी की वर्दी पहने और रॉयल एनफील्‍ड पर बैठे दिखाया गया है। रोमांटिक कहानी वाली इस फिल्‍म का डायरेक्‍शन यश चोपड़ा कर रहे हैं। स्‍क्रीनप्‍ले आदित्‍य चोपड़ा ने लिखा है जो इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर भी हैं। बतौर डायरेक्‍टर यश चोपड़ा इस फिल्‍म के जरिये आठ साल बाद वापसी कर रहे हैं। 'प्रेम त्रिकोण' पर आधारित इस फिल्‍म के पोस्‍टर पर पोएट्री भी लिखी हुई है। फिल्‍म की कुछ शूटिंग हाल में जम्‍मू-कश्‍मीर की वादियों में हुई है। जहां उनके प्रशंसकों को उन्‍हें देखने के लिए पुलिस की लाठियां तक खानी पड़ी थीं।