Showing posts with label buffalo. Show all posts
Showing posts with label buffalo. Show all posts

Monday, 17 June 2013

भैंस ने खाया बम, चार के खिलाफ मामला दर्ज

जमीन विवाद में एक गुट ने दूसरे पक्ष के घर पर देसी बम और असलहों के साथ धावा बोल दिया। हमलावरों ने एक बम फेंका, जो घर में बंधी भैंस के पास जा ‌गिरा।

जब तक कोई कुछ समझता भैंस ने बम को ‌मुंह में ले लिया। और तभी बम फट गया, जिससे भैंस की मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय के गांव पीरो के उताड़ की है।

पुलिस के मुताबिक लखविंदर सिंह का गांव के ही गुरमीत सिंह और गुरदयाल सिंह के साथ लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों अपने दो साथियों के साथ लखविंदर के घर पहुंचे। चारों के पास तेजधार हथियार और देसी बम थे।

चार लोगों को हथियारों से लैस होकर आता देखकर लखविंदर और उसके परिजन जान बचाकर वहां से भागने लगे, तभी हमलावरों में से किसी एक ने उन पर एक बम फेंका।

वह बम पशुओं के कमरे में जाकर गिरा, तो एक भैंस ने उसे अपने मुंह में ले लिया। तभी बम फट गया, जिससे भैंस की मौत हो गई।

एएसआई सेवक चंद ने बताया कि पुलिस ने गुरमीत सिंह, गुरदयाल सिंह व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।