जेडीयू ने भले ही बीजेपी से रिश्ता तोड़ लिया है, लेकिन उसके कुछ नेता अभी मोदी-मोह नहीं छोड़ पा रहे. बिहार के मुजफ्फरपुर के जेडीयू सांसद जयनारायण प्रसाद ’निषाद’ ने हाल ही में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और प्रधानमंत्री के दावेदार के तौर पर उनका पुरजोर समर्थन किया. निषाद ने मंगलवार को पीटीआई से कहा, 'तीन दिन पहले मैंने नरेंद्र मोदी से उनके गांधीनगर दफ्तर में मुलाकात की थी और हमने बिहार के और देश के राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की.' निषाद इससे पहले भी मोदी के प्रति समर्थन जता चुके हैं और इसी साल मार्च में उनके लिए यज्ञ भी करवा चुके हैं. उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से मोदी जी ने गुजरात की जनता की सेवा की है, वह देश की गरीब जनता की सेवा के लिए सबसे उचित दावेदार हैं. देश का अगला प्रधानमंत्री उन्हें ही बनना चाहिए.' जेडीयू की ओर से किसी तरह की कार्रवाई की आशंका के सवाल पर उन्होंने कहा, ' मैं पहले भी मैं पांच बार पार्टी बदल चुका हूं और फिर भी मैं पांच बार मुजफ्फरपुर से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुआ. इसलिए मुझे इस बात का कोई डर नहीं है कि कोई भी पार्टी मेरे खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी.' जेडीयू ने मोदी की वजह से ही भाजपा से अपना 17 साल पुराना गठबंधन तोड़ा है. रिश्ते में दरार आने के बाद कभी गलबहियां करने वाले बीजेपी और जेडीयू के नेता अब एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहा रहे हैं. ऐसे में निषाद की यह मुलाकात जेडीयू में बगावत के बीज बो सकती है.
Wednesday, 28 August 2013
Tuesday, 27 August 2013
गिरफ्तारी के डर से ध्यान में चले गए आसाराम!
नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के आरोपों से घिरे धार्मिक गुरू आसाराम बापू को समन देने के लिए जोधपुर पुलिस का दो सदस्यीय दल इंदौर स्थित आश्रम पहुंचा, लेकिन आसाराम ने समन लेने से मना कर दिया. जानकारी के मुताबिक, उनके आश्रम के अधिकारी ने समन लेने से मना कर दिया और कहा कि बापू ध्यान में चले गए हैं. भवरकुंआ पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जोधपुर पुलिस के दल में एक सब-इंस्पेक्टर और एक सिपाही शामिल हैं. उन्होंने बताया कि नोटिस बापू को अबतक थामाया नहीं जा सका है. आश्रम के लोगों का कहना है कि आसाराम बापू फिलहाल ध्यान में हैं. विदेश भागेंगे आसाराम? लुक आउट सर्कुलर होगा जारी उधर, इन सबके बावजूद आसाराम की मुश्किलें फिलहाल खत्म होती नहीं दिख रही हैं. जोधपुर पुलिस आसाराम पर देश छोड़ने पर रोक लगाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए पुलिस आसाराम के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी कर सकती है. सूत्रों ने बताया कि इस नोटिस में आसाराम बापू से कहा गया है कि वे नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन शोषण के मामले में पूछताछ के लिए हाजिर हों. 30 अगस्त या उससे पहले उन्हें अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया है. पुलिस पर उठने लगे सवाल आसाराम के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज हुए सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी तो दूर अभी तक पूछताछ के लिए समन थमाने का दौर ही चल रहा है. कभी पुलिस आसाराम से रेप की धारा हटाने की बात कहती है तो कभी इससे मुकरती है. अब पुलिस के टालमटोल रवैये से उस पर ही सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि क्या वो आसाराम के प्रति नरम रवैया अपना रही है. आसाराम के खिलाफ नेता भी कूदे, आतंकी हाफिज सईद से तुलना वहीं दूसरी तरफ, राजनीतिक दल भी आसाराम के खिलाफ आ गए हैं और उनकी तुलना पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद से की जा रही है. सोमवार को जहां संसद में जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने आसाराम के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग उठाई. वहीं, मंगलवार को उनकी ही पार्टी के सांसद अली अनवर ने आसाराम की तुलना हाफिज सईद से कर डाली. राजस्थान सरकार पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि “हिंदुस्तान की सरकार ऐसे आदमी पर कार्रवाई करने से डर रही है, जो अनाप-शनाप बोलता है. जिस पर नाबालिग से रेप करने का आरोप है. ऐसे लोगों पर आप हाथ नहीं लगा पा रहे हैं और हाफिज सईद के लिए दूसरों की आलोचना करते हैं. ये तो वही हुआ ना, जो गति मोरि, वो गति तोरि”. एसपी ने भी आसाराम पर करारा प्रहार किया. पार्टी सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा, 'आसाराम कोई संत या महात्मा नहीं है, सिर्फ कथावाचक है. राजस्थान पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है ये समझ के बाहर है. पुलिस को कानून के तहत काम करना चाहिए.' इधर, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, 'चाहे वो आसाराम हो या फिर कोई और संत हो, महंत हो, राजनेता हो या फिर उद्योगपति. अगर इस प्रकार की घटना हुई है तो कानून सबके लिए एक समान है. पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.' इस मामले पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए. कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. गौर करने वाली बात ये भी है कि उमा भारती और उनकी ही पार्टी के कई अन्य नेता आसाराम का बचाव कर चुके हैं. सीपीआई नेता गुरुदास दासगुप्ता ने मंगलवार को फिर आसाराम पर हमला बोला. उन्होंने कहा, आसाराम ने जो किया वो शर्मनाक है. उन्हें तो फांसी होनी चाहिए
Monday, 26 August 2013
उत्तर प्रदेश: विहिप का जोरदार प्रदर्शन... पुलिस के छूटे पसीने
विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की 84 कोसी परिक्रमा की शुरुआत के दौरान रविवार को हुई प्रमुख संतों की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में विहिप कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। विहिप के प्रदर्शन को देखते हुए पूरे प्रदेश में पहले ही अलर्ट जारी किया जा चुका है। उप्र में मेरठ, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर में विहिप कार्यकर्ताओं ने संतों की गिरफ्तारी के विरेाध में जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। इस दौरान लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गिरफ्तार किए गए संतों और विहिप नेताओं की रिहाई की मांग की। विहिप के कार्यकर्ता सोमवार सुबह से ही वाराणसी में कई जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन को लेकर कई जगह यातयात जाम की भी समस्या सामने आई। विहिप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। मेरठ में विहिप कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रशासन ने प्रदर्शन को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। हालांकि यहां प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। इसी तरह कई शहरों में विहिप के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आगरा, झांसी, बांदा और चित्रकूट में भी विहिप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। अयोध्या और फैजाबाद में हालांकि प्रदर्शन का खास असर देखने को नहीं मिला क्योंकि यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक सिंघल को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें उन्नाव के पक्षी विहार में रखा गया है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडिम्या, राम विलास वेदांती और पूर्व विधायक लल्लू सिंह को गिरफ्तार कर अन्य जिलों की जेलों में रखा गया है।
Saturday, 24 August 2013
भारत को अच्छा प्रधानमंत्री मिलना असंभव हैं: अन्ना हजारे
अमेरिका की मेरीलैंड यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों को संबोधित करते हुए अन्ना हजारे ने कहा है कि भारत में चुनावी व्यवस्था पर राजनीतिक पार्टियों को आधिपत्य बना हुआ है और ये राजनीतिक पार्टियां तो संविधान की मूल भावना के खिलाफ ही काम करती हैं। इसलिए जरूरी है कि देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का चुनाव पूरे देश की जनता द्वारा किया जाना चाहिए लेकिन अगर यही हालात रहे तो भारत को अच्छा प्रधानमंत्री नहीं मिल सकता है। राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी में से कौन भारत का बेहतर प्रधानमंत्री साबित होगा इस पर उन्होने कहा कि यह दोनों ही राजनीतिक पार्टियों ही प्रतिनिधित्व करते हैं अत: मुझे लगता है कि इन दोनों में ही प्रधानमंत्री बनने की योग्यता नहीं है। अन्ना ने कहा है कि आज जरूरत है कि देश में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का सीधे तौर पर चुनाव किया जाये।अन्ना के साथ ही मौजूद पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने कहा कि देश तबाही के मुहाने पर खड़ा हुआ है, इसलिए जरूरी है कि कार्रवाई की जाय। उन्होने अपील की है कि युवाओं को आगे आना चाहिए और अन्ना के हाथों को मजबूत करना चाहिए। अन्ना हजारे इन दिनों अमेरिका यात्रा पर हैं, उन्हें पिछले दिनों इंडिया डे परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इंडिया डे परेड हर साल अमेरिका में रहने वाले भारतीयों द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें शामिल होने के लिए भारत की कई प्रमुख हस्तियां जाती हैं।
Thursday, 22 August 2013
उमा भारती ने किया आसाराम बापू का बचाव
एक
तरफ यौन शोषण के आरोप में आसाराम बापू पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही हैं,
वहीं दूसरी तरफ जांच पड़ताल पूरी होने के पहले ही बीजेपी की नेता उमा
भारती ने उन्हें पाक साफ बता दिया है। उन्होंने तो यह भी कह दिया है कि
आसाराम को सोनिया और राहुल के इशारे पर फंसाया जा रहा है। उमा भारती ने
कहा कि संत आसाराम बापू निर्दोष हैं। सोनिया गांधी के विरोध की उनको सजा
मिली है। कांग्रेस शासित राज्य में उन पर झूठा केस दर्ज किया है। उमा
भारती संत आसाराम बापू के बचाव में उतर आई है। रेप जैसे गंभीर आरोप लगने के
बाद उमा भारती ने इस पूरे मामले को कांग्रेस की साजिश करार दिया है। संत
के बचाव में उतरीं उमा भारती ने आसाराम बापू निर्दोष करार दिया हैं। एक
किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में इस किशोरी ने कहा है कि आसाराम ने उसके साथ
राजस्थान के जोधपुर स्थित आश्रम में बलात्कार किया। मेडिकल में दुष्कर्म
की पुष्टि हुई है। किशोरी ने 74 वर्षीय आसाराम पर बंधक बनाने और जान से
मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। दिल्ली पुलिस ने मामला जोधपुर
पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। हालांकि आसाराम के आश्रम की ओर से आरोपों से
इऩकार किया गया है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली 16 वर्षीय
किशोरी ने मंगलवार को दिल्ली के कमला मार्केट थाने में अपनी शिकायत दर्ज
कराई।
Wednesday, 21 August 2013
आतंकी टुंडा पर हिंदू सेना का हमला, थप्पड़ जड़ा
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के गिरफ्त में आया आइएसआइ का खासम-खास आतंकी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा पर मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी से पहले हिंदू सेना के दो युवकों ने हमला कर दिया, जिसमें से एक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। टुंडा पर हमला करने वाले शख्स हिरासत में ले लिए गए हैं। भारत-नेपाल की सीमा से गिरफ्तार किए गए आंतकी टुंडा को दिल्ली पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर भेजा था। पेशी के बाद कोर्ट ने टुंडा को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने टुंडा से संबंधित कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस ने पता लगाया है कि टुंडा के संपर्क अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद से भी थे। यही नहीं टुंडा ने कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश भी बनाई थी, जिसपर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने उम्मीद लगाई है कि टुंडा की गिरफ्तारी से उन्हें देश में चल रही आतंकी गतिविधियों के कई सुराग मिल सकेंगे। पाकिस्तान में टुंडा के व्यापक सम्पर्क को देखते हुए जांच एजेंसियों का पहला जोर आतंकियों से उसके रिश्तों की पड़ताल पर होगा। साथ ही यह भी कोशिश होगी कि यूपी के विभिन्न अंचलों से फरार आतंक के आरोपी कहां-कहां पनाह लिए हैं। गौरतलब है कि टुंडा हापुड़ जिले के पिलखुआ गांव का रहने वाला है। पाकिस्तान में बसने के बाद भी उसका नेटवर्क भारत से टूटा नहीं। यूपी में काम कर रही एनआइए और एटीएस टुंडा से पूछताछ की तैयारी में हैं। संभव है कि यूपी के किसी पुराने मुकदमे में टुंडा को रिमांड पर लाया जाए या फिर टीम दिल्ली में जाकर उससे पूछताछ कर सकती है। इसका सबसे खास मकसद उन फरार आतंक के आरोपियों का पता करना है, जिनसे टुंडा के तार जुड़े हो सकते हैं। फरार आरोपियों पर एनआइए ने लाखों के इनाम रखे हैं, लेकिन उनकी सुरागरसी तक नहीं हो सकी है। अब जबकि टुंडा शिकंजे में है तो उससे कई सच उगलवाने की कोशिश होगी।
Monday, 19 August 2013
बिहार: राज्यरानी एक्सप्रेस से कटकर 20 कांवड़ियों की मौत
बिहार के खगड़िया जिले के समस्तीपुर डिविजन के भमारा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की सुबह राज्यरानी एक्सप्रेस से कटकर 20 कांवड़ियों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय तीर्थयात्री ट्रेन की चपेट में आ गए। मेडिकल वैन को घटनास्थल पर भेजा गया है। दुर्घटना के बाद रेल सेवा पूरी तरह रद्द कर दी गई है। रेल सूत्रों के मुताबिक ट्रेन सहरसा से पटना जा रही थी। यह हादसा बदला और धमारा घाट के बीच हुआ है। गुस्साए लोगों ने दुर्घटना के बाद ट्रेन पर पत्थर फेंके। ट्रेन के डिब्बों में आग लगा दी और ड्राइवर को बंधक बना लिया। हालांकि अब तक मंत्रालय की ओर से ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)






